google.com, pub-7517185034865267, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आधारशिला

गुरुवार, दिसंबर 31, 2009

मंगलकामनाएं नव वर्ष

4 Reviews

नव वर्ष पर सभी को अनेकानेक मंगलकामनाएं ! वर्ष 2010  ब्लोगर्स के लिए नए नए सन्देश ले कर आये और नव वर्ष में सार्थक और गंभीर रचनाएँ पढ़ने को मिले ऐसी आशा है !

बुधवार, दिसंबर 30, 2009

किंकरी देवी की पुण्य तिथि

1 Reviews

हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की प्रणेता किंकरी देवी की आज पुण्य तिथि है ! प्रदेश के सिरमौर जिला के दूर दराज़ गाँव घान्टो  संगडाह में चार जुलाई उनीस सौ चालीस को जन्मी किंकरी देवी ने सिरमौर जिले गिरिपार क्षेत्र के खदानों में अवैज्ञानिक और अवैध ढंग से हो रही के विरुद्ध आवाज़ उठा  कर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया ! 1985  में महिलाओं और स्याम सेवी सस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई आरंभ की और आखिरी साँस तक इसे जारी रखा ! किंकरी देवी का जीवन घोर आभाव और गरीबी में बीता ! विरोध प्रदर्शन भूख हड़ताल ज्ञापनों के माधयम से किंकरी देवी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को तो जागरूक किया ही साथ ही खनन माफियाओं को खुली चुनोती  दी !  1987  में दायर जनहित याचिका पर दिसम्बर 1991  में न्यायालय ने पक्ष में फैसला सुनाया था और 60  के लगभग खाने बंद हुई थी ! इस लड़ाई के खर्च के दौरान किंकरी देवी को ओना मंगलसूत्र तक बेचना पड़ा था ! 1998  में चीन के बीजिग में पांचवे विश्व महिला समेलन का सुभारम्भ करने वाली किंकरी देवी को 2001  में प्रधानमंत्री द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रिय पुरस्कार  और रानी झाँसी उपाधि से समान्नित भी किया गया ! दिसम्बर 2007  में गंभीर बीमार होने पर किंकरी देवी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगड़ में  भर्ती  करवाया गया जहाँ उनका 30  दिसम्बर 2007  को निधन हो गया !
मित्रों के साथ साँझा करें

सोमवार, दिसंबर 28, 2009

मधुर नेगी को हिमोत्कर्ष सम्मान

0 Reviews
उत्तरी  भारत की अग्रणी स्यंसेवी सस्था हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद् ऊना हिमाचल प्रदेश ने मधुर नेगी के अदम्य साहस को देखते हुए विजय अवतार सिंह स्मारक अद्वितीय साहसिक पुरस्कार देने की घोषणा की है ! मधुर नेगी के अदम्य साहस पर  इसी ब्लॉग में 21  नवम्बर 2009 को लेख लिखा था  ! हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद् प्रतिवर्ष समाज  में  श्रेष्ठ काम करने वाले व्यक्तिओं को उनकी सेवाओं  के लिए समान्नित करती है इस वर्ष इन पुरस्कारों की विशेषता यह है की लोक सभा  की अध्यक्ष सुश्री मीरा कुमार को संतोष कँवर समारक उत्कृष्ट महिला पुरस्कार ने नवाज़ा जा रहा है ! इन सम्मान  पाने वालो में पत्रकार शिक्षक लेखक और  समाज सेवी है !  परिषद् का 35  वां सम्मान   समारोह  4  फरवरी 2010 को ऊना में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल चयनित लोगों को पुरस्कार प्रदान करेगे! सभी को हमारी अनेकानेक बधाई ! 

 मित्रों के साथ साँझा करें


0 Reviews
मित्रों के साथ साँझा करें


रविवार, दिसंबर 27, 2009

हिमाचल के सामान्य ज्ञान पर पुस्तक

1 Reviews
यूँ तो सामान्य ज्ञान पर बाज़ार में अनेक पुस्तकें आती रहती है ! परन्तु हिमाचल प्रदेश पर सामान्य ज्ञान पर किसी अच्छी पुस्तक की प्रतीक्षा रहती ही है ! डॉक्टर प्रमोद शर्मा जो हिमाचल प्रदेश विश्वविध्यालय में प्रोफ़ेसर के पद है ने हिमाचल के सामान्य ज्ञान पर एक अच्छी पुस्तक प्रस्तुत की है ! पुस्तक hका नामहै "An Encyclopedic Study of Himalayan Hill State HIMACHAL The Paradise of India" ६९२ पृष्ठ इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश की अनेक महत्वपूरण जानकारी समेटी गई है ! साथ ही कई दुर्लभ तस्वीरें भी इस पुस्तक की शोभ बड़ा रही है ये तस्वीरें प्राचीन हिमाचल के स्वरुप को प्रदर्शित करती है ! AlokParv Prakashan, Shahdara, Delhi 32 द्वारा प्रकशित ये पुस्तक मुद्रण की दृष्ठि से बेहतर पुस्तक है ! प्रश्नूत्तर पद्धति में प्रकाशित यह पुस्तक प्रतोयोगिताओं परीक्षा के लिए बहुमूल्य साबित हो सकती है ! पुस्तक आप प्रकाशक या डॉक्टर प्रमोद शर्मा से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है ! पुस्तक विध्याधियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है !

शनिवार, दिसंबर 26, 2009

0 Reviews
मित्रों से साँझा करें !

शुक्रवार, दिसंबर 25, 2009

विनोबा जी की सीख

2 Reviews
भूदान आन्दोलन के प्रणेता विनोबा भावे के पास एक शराब की लत वाला युवक आया 1 उसने प्रार्थना की की मैं बेहद परेशां हू मदिरा मेरा पीछा नहीं छोड़ती ! विनोबा जी ने सुना और अगले कल आने को कहा ! अगले दिन युवक आया और विनोबा जी को आवाज़ देने लगा युवक की आवाज़ सुन कर विनोबा जी ने कहा की मैं बाहर नहीं आ सकता क्योंकि मुझे एक खम्बे ने पकड़ रखा है ! युवक ने भीतर देखा की विनोबा जी ने एक खम्बे को पकड़ रखा है ! यह देख युवक बोला आप स्वयं खम्बे को छोड़ दे तो आप खम्बे से अलग हो जायेंगे ! यह सुन कर विनोबाजी बोले बेटा मैं तुम्हे यही समझाना चाहता था की मदिरा ने तुम्हे नहीं, तुमने मदिरा को पकड़ रखा है ! तुम स्वयं ही शराब को छोड़ सकते हो ! दृद इच्छा और शक्ति से तुम गलत आदतों को छोड़ सकते हो! युवक विनोबाजी की शिक्षा से प्रभावित हुआ और मदिरा त्याग का वादा कर ख़ुशी ख़ुशी घर चला गया !

मंगलकामनाएं

0 Reviews

गुरुवार, दिसंबर 24, 2009

राज ........ पिछले जन्म का

5 Reviews
राज पिछले जन्म का ! सेट्टेलाईट चेनल पर  इस कार्यक्रम  को काफी पसंद किया जा रहा ! हमारे देनिक जीवन में भी कई ऐसे उदहारण मिल जाते है जो हमें हैरान कर देते है ! गत दिनों चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाले अखवार अमर उजाला (२२ दिसंबर २००९ ) में अजय झंवर की कासगंज से रिपोर्ट छपी की कासगंज के अमरपुर गाँव के एक किशोर ने पांच बार के पूर्व जन्म की कहानी परिवार को बताई जिसने सभी को हैरान कर दिया ! उस किशोर के अनुसार उसका पहला जन्म 1984  में रामबेटी के घर हुआ और किसी संतानहीन महिला ने जहरीले बताशे से उसकी हत्या की उसका दूसरा जन्म मक्खी का और तीसरा जन्म बर्र चौथा जन्म सांप का था ! हैरानी वाली बात है की अपने पांचवे जन्म में उस किशोर की मौत ढाई तीन साल की उम्र में बताशा खा कर ही हुई ! सर्प योनी में भी उसकी मौत उसकी दादी द्वारा उसी घर में हुई ! 1993  में पांचवा जन्म भी उसी घर में लिया ! इस दौरान उसकी पूर्व जन्म की बातें सुन कर पूरा  परिवार हैरान हो गया जो सत्य थे ! 16 वर्ष की उम्र में उसकी एक सड़क दुर्घटना में  पुन: मौत  हो गई ! वह अपना पांचवा जन्म भी पूरा नहीं जी पाया ! उसकी मां रामबेटी ने उसके बताशे का डर होना पांचवे जन्म में भी बताया !  अब इस कहानी को  क्या कहा जाये  और किस संज्ञा से परिभाषित किया जाये ?

क्रिसमस

1 Reviews

क्रिसमस की अनेकानेक मंगल कामनाएं

रविवार, दिसंबर 20, 2009

मौनव्रत

2 Reviews
मौनव्रत   का सर्वाधिक महत्त्व इसी में है की साधक अपनी चित्वृतियों को संयमित कर अपने लक्ष्य पर लगा दे ! वाणी का सायं रखना वरदान रूपों में सुखद होता है ! अत: हिन्दू धर्म व जैन धर्म में मौनव्रत  की अनंत महिमा गाई गई है

शुक्रवार, दिसंबर 18, 2009

महात्मा बुध

2 Reviews

बोध साहित्य के  अनुसार बुध दरअसल बोधिसत्व  नाम की आत्मा है , जिन्होंने सम्यक  ज्ञान प्राप्त करने के लिए डेड सौ साल ज्यादा बार अलग अलग रूपों में जन्म लिया ! इनमें 28  बार बोधिसत्व को ज्ञान मिला ! सर्वश्रेष्ठ ज्ञान 28  वीं बार में सिद्धार्थ गौतम को मिला इसलिए इनेह सम्मास्सम बुध यानि सर्वश्रेष्ठ भी कहा जाता है ! शाक्य वंश में होने के कारण इन्हें शाक्य बुध भी कहते है !
जैसे हिन्दू धर्म में कल्कि अवतार की धरना है यानि कलियुग में विष्णु का एक और अवतार होगा उसी तरह बोधसत्व एक बार फिर अवतार लेंगे ऐसा बोध धर्म में माना जाता है ! बोधसत्व अगली बार मैत्रेय   बोधिसत्व के रूप में आएंगे और मैत्रेय बुध बनकर भटकते हुए विश्व को एक बार फिर ज्ञान का प्रकाश देंगे !

बुधवार, दिसंबर 16, 2009

हिमाचल मित्र का शरद अंक 2009

0 Reviews

हिमाचल मित्र का शरद अंक 2009 आज मिला! मुंबई से निकले वाली इस पत्रिका की रचनाएँ सदेव ही पाठकों को अपनी और खीच लेती है ! हिमाचल मित्र में हिमाचल से संबधित रचनाकारों की रचनाएँ तो पढने को मिलती ही हा साथ ही हिमाचली संस्कृति का अवलोकन भी हो पता है ! मुझे खास बात इस पत्रिका में जो अच्छी लगाती है वह है हिमाचली धाम का हर अंक में उलेख ! पाठक हिमाचल मित्र के साथ ही पहरी धाम का आनंद उठा सकते है !
साहित्य की हर विधा को हिमाचल मित्र में जगह मिलती है ! हिमाचल मित्र का हर अंक संग्रहणीय होता है !
शरद अंक में कुमार कृषण की कवितायेँ दी गई है वही रेखा से मधुकर भारती की बात चित भी है ये दोनों रचनाकार काव्य और कहानी के क्षेत्र के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर है ! अशोक जेरथ जेसे लेखक की रचना हिमाचल मित्र में होना उसे सार्थक कर देता है ! हिमाचल मित्र का उलेख अपने ब्लॉग पर मैं इसलिए कर रहा हूँ की यह पत्रिका साहित्य में रूचि रखने वाले लोगों को ज़रूर पसंद आयेगी ! पत्रिका के पीछे अनूप सेठी सहित उनकी टीम की मेहनत साफ झलकती है ! हिमाचल मित्र की अपनी वेबसईट भी  है जिसका पाठक लाभ उठा सकते हैं !  जबकि ईमेल पर भी पाठक अपनी रूचि हिमाचल मित्र को बता सकते है !
हिमाचल मित्र के फोन नम्बर्स है
09869244269  और 09820696684
हिमाचल मित्र का सम्पादकीय पता है
डी 46 / 16 साईं संगम,
सेक्टर 48 नेरुल
नवी मुंबई 400706

रविवार, दिसंबर 13, 2009

धुम्रपान

2 Reviews
धुम्रपान करने वाले अपने नजदीकियों को भी केंसर देते है ! गत वर्ष कुल छ हज़ार केंसर पीड़ितों में से 48 प्रतिशत ऐसे थे जो धुम्रपान नहीं करते थे ! यह आकडा इस साल अक्तूबर तक 8 प्रतिशत और बढ़ गया है ! लगातार धुम्रपान से पींठ के निचले भाग में दर्द की आशंका बढ़ जाती है ! 

शनिवार, दिसंबर 05, 2009

जलवायु परिवर्तन

3 Reviews

सेव द अर्थ नमक अंतर्राष्ट्रीय संस्था का आकलन है की जलवायु परिवर्तन के कारण  आने वाले वर्षों में संसार भर के लगभग 2 करोड़ 5 लाख बच्चे किसी ने किसी रूप में प्रभावित  होंगे ! अगर प्रयावरण को सुधार नहीं गया तो २०३० तक यह आंकड़ा चार लाख  तक पहुँच जायेगा ! जलवायु को बचने की पहल बेहद ज़रूरी है ! ताकि हमारा कल सुरक्षित रहे !

सयुंक्त राष्ट्र ने भी चेतावनी दी है की जलवायु का दुष्प्रभाव विकासशील देशों की महिलाओं पर अधिक पड़ेगा ! वर्ष २१०० तक धरती के तापमान के छ डिग्री तक बढने की आशंका है जिससे दक्षिण ध्रुव की बर्फ पिघलेगी वस्तुता प्राकृतिक कामों से अधिक जुडी होने के कारण महिलाएं इससे प्रभावित होंगी

बुधवार, दिसंबर 02, 2009

शराब से केंसर का खतरा

2 Reviews
कनाडाई शोधकर्ताओं के अनुसार बीयर और शराब   के अधिक सेवन से केंसर का खतरा बढ़ जाता है ! विश्वविद्यालय  के शोध के अनुसार अधिक  सेवन से आहार की नाली के केंसर की आशंका सात गुना तक बढ जाती है !जयादा शराब पिने से अंत का केंसर की आशंका असी प्रतिशत तथा लंग केंसर का खतरा पचास प्रतिशत  तक बढ़ जाता है ! रोजाना बीयर और शराब का सेवन से छ तरह के केंसर की आशंका रहती है ! जिसमे सबसे ज्यादा खतरा नाल केंसर और लीवर केंसर का रहता है !

शुक्रवार, नवंबर 27, 2009

नियमित व्यायाम

2 Reviews


एक ताज़ा अनुसन्धान के अनुसार चालीस साल की आयु  के बाद कमज़ोर हो रही मांसपेशियों  तथा शारीर पर जमने वाली चर्बी को दूर करने के लिए सुबह टहलना नियमित व्यायाम करना और साईकिल चलाना एक बेहतर तरीका है ! इससे न मात्र शरीर चुस्त रहता है साथ ही डायबिटीज़ उच्च रक्त चाप तथा कैंसर जेसे रोगों से भी बचाव होता है !

शनिवार, नवंबर 21, 2009

मधुर नेगी का अद्मय साहस

2 Reviews

प्रतिकूल परिस्थियों में यदि मनुष्य साहस से कम ले तो उसकी विजय अवश्य संभव है ! साहस के कारण ही किसी भी जंग को जीता जा सकता है ! ऐसा  ही साहस दिखाया इस 6 वर्षीय बालक मधुर नेगी ने जब उनका वाहन हिमाचल प्रदेश के नारकंडा के समीप सरानाला के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया ! घनघोर जंगल गहरी काली रात   और ऊपर से बारिश व हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में दो नन्हे हाथ साहयता के लिए उठे हुए ! ऐसे में एक गाड़ी आ कर रुकी सभी बच्चे की हिमंत पर हैरान ,  6 वर्षीय खून से लथपथ नन्हे मधुर नेगी ने गुहार लगाई, मेरे पापा की गाड़ी नीचे गिर गई है उन्हें बचा लो ! सुनने वाले सकते में  आ गए और फिर हुआ बचाव का काम ! एक मासूम ने अपने पिता को मौत से बचा लिया !
यह घटना पिछले सप्ताह की है जब एक वाहन हिमाचल प्रदेश के नारकंडा बाघी मार्ग पर सरानाला के समीप  दुर्घटना में तीन पुश्तों दादी, बहु और पोता का जीवन खामोश हो गया !  मधुर नेगी अपने पिता किशन नेगी, माता नीरज ,दादी शिव दासी  और अपने बड़े भाई के साथ नारकंडा से बाघी की ओर जा रहे थे की बारिश और गहरी धुंध के करण उनकी कार सरानाला में दुर्घटना ग्रस्त हो गई !
मधुर नेगी गाड़ी का शीशा टूटने से छिटक कर करीब 50 फूट निचे जा गिरा जबकि अन्य चार लोग गहरी खाई में समां गए! चोटिल होने के बावजूद मधुर ने हिमंत नहीं हारी और रात के लगभग साढ़े आठ बजे अँधेरे, कोहरे , तथा ठण्ड की परवाह किये बिना ही झाड़ियों से उलझते हुए मुख्य मार्ग पर आ कर सहयता के लिए पुकारने लगा तभी नारकंडा की ओर से आ रही गाड़ी में सवार लोगो ने बच्चे को साथ ले कर पुलिस और गाँव के लोगों को इस दुर्घटना की सूचना दी ! मधुर नेगी की इस बहादुरी के कारण ही बचाव कार्य जल्दी शुरू हो पाया !  मधुर के पापा किशन नेगी हिमाचल शिक्षा विभाग में कार्यरत है जबकि माता भी शिक्षा विभाग में ही कार्यरत थी ! मधुर के मामा सेन्य सेवा में कार्यरत है !मधुर नेगी के इस अद्मय साहस को सलाम !

रविवार, नवंबर 08, 2009

भ्रतरी हरी शतक

1 Reviews
यदि करील के वृक्ष में पता नहीं लगता तो इसमें बसंत का क्या दोष ? यदि उल्लू दिन में देख नहीं पता तो इसमें सूर्य का क्या दोष ? इसी प्रकार यदि पपीहे के मुख में वर्षा कि जलधारा नहीं गिरती तो इसमें बादल का क्या दोष ? ब्रह्मा ने जन्म के समय जिसके ललाट में जो लिख दिया उसे मिटने में कौन समर्थ है ?

शनिवार, अक्टूबर 24, 2009

सलमान महमूद

2 Reviews
कल दैनिक भास्कर में एक समाचार पढ़ा !
  ब्लॉग बनाकर थेलेसिमिया रोग के बारे में जागरूक करने वाले २३ साल के सलमान महमूद का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया वेब डिवेलपर सलमान कराची में रहता था ! उन्होंने थेलेसिमिया रोग के साथ साथ अन्य लाइलाज बिमारियों के बारे में लोगो को जागरूक किया !


समाचार पढ़ने के बाद आज नेट पर बेठा और सलमान के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की ! इस कोशिश में पाया की सलमान ने थेलेसिमिया के बारे में लोगों को  जागरूक किया ! सभी ब्लॉग पर सलमान के काम का उलेख कर  श्रधान्जली दी गई थी !
सच अच्छा काम करने वाले इस दुनिया से कहीं दूर चले जाते है !
 
ब्लोगवाणी ! INDIBLOGGER ! BLOGCATALOG ! हिंदी लोक ! NetworkedBlogs ! हिमधारा ! ऐसी वाणी बोलिए ! ब्लोगर्स ट्रिक्स !

© : आधारशिला ! THEME: Revolution Two Church theme BY : Brian Gardner Blog Skins ! POWERED BY : blogger