google.com, pub-7517185034865267, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आधारशिला

गुरुवार, फ़रवरी 18, 2010

एक वर्ष की यात्रा

4 Reviews
लगभग एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन प्रयोग के तोर पर ब्लोगिंग शुरू की ! एक वर्ष की यात्रा में बहुत कुछ सीखने  को मिला ! ब्लोगिंग को किस तरह सवारा जाये हिंदी टिप्स से  जाना  ! साज सझा के लिए ब्लोगर ट्रिक्स   ने बहुत कुछ दिया ! ब्लोग्वानी चिट्ठाजगत हिंदी लोक पर अनेक रचनाये पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ जो मेरे लिए प्रेरणा दायक रहा !  साहित्यिक  और समाचार आधारित ब्लोग्स पर अच्छी रचनाये और समाचार पढ़ने को मिले !  इस एक वर्ष में अनेक मित्रों की सुभकामनाये और सुझाव प्राप्त हुए जो मुझे प्रोत्साहित करते रहे ! इंटरनेट के माध्यम से बहुत यात्रा की जो मुझे बेहद लाभदायक  रही ! अच्छी और बुरी सभी तरह की साइटों  का अवलोकन किया ! इस यात्रा में मेरे सहयात्री रहे मित्रों का धन्यवाद कारण चाहुगा जिन्होंने सुझाव दे कर मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया !
मित्रों के साथ साँझा करें

मंगलवार, फ़रवरी 02, 2010

आश्चर्य किन्तु सत्य

5 Reviews
आज विश्व में जावन प्रजाति के गैंडों की संख्या मात्र 100 रह गई है !

न्यू गिनी द्वीप पर पक्षियों की कई ऐसी प्रजातियाँ पाई जाती है जिनके पंखों में ज़हर होता है !

कई बार व्यक्ति कलाकार न होते हुए भी कई महत्त्व पूर्ण कम कर जाता है जिससे वह इतिहास में जगह बना लेते है ! चीन के शैनड़ोंग आर्ट्स महाविधालय के एक अध्यापक ने 2007 में शैनड़ोंग म्यूजियम में फ़ॉसिल नामक अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किया था जो पुराने कम्पूटर के पुर्जों की मदद से बनाई गई थी ! इसे अब aap क्या कहेगे !




रविवार, जनवरी 24, 2010

प्रेम करो

2 Reviews

जेन  संत बेन्जोई ने अपना जीवन बच्चों को शिक्षा देने और उन्हें संस्कारित करने को समर्पित किया हुआ था वे अपने आश्रम में शिक्षा देते की सभी से प्रेम करों ! असह्यों की सेवा  और मदद करों ! एक बार उनके यहाँ एक लड़का चोरी करते हुए पकड़ा गया ! संत ने उसे चोरी न करने की सलाह दी ! परन्तु उस लडके ने फिर चोरी की ! संत ने एक बार फिर उसे क्षमा  कर दिया  ! अन्य   शिष्य  इस बात से दुखी हुए की यह बार बार चोरी करता है और गुरुदेव इसे माफ़ कर देते है ! यह  बात उन्होंने सैट को बताई और कहा की  एसा चलेगा तो हम आश्रम छोड़ कर चले जायेगे ! संत  ने उन सभी को  समझाया की यह लड़का अपने पिता और भाइयों  द्वारा ठुकराया  गया और इसका पिता व्यसनी था ! इसे सुधरने का जिमा हमारा है ! सत ने उन्हें आगे समझाया की तुम अगर आश्रम से चले जाओगे तो अन्य कोई अध्यापक  तुम्हे शिक्षा दे सकता है परन्तु  इस लडके को कोई भी अपने पास नहीं रखना  चाहेगा ! इसे सुधरने का मोका नहीं मिलेगा ! अन्य शिष्यों के साथ उस बालक ने भी  संत की यह बात सुनी ! उसने सभी के सामने कसम खाई की वह भविष्य में कभी भी चोरी नहीं करेगा !आगे चल कर वह बालक सद्कार्यों में ही लगा रहा ! संत का प्रेम का पाठ  सभी शिष्यों ने आत्मसात किया !
मित्रों के साथ साँझा करें

बुधवार, जनवरी 20, 2010

अजब गजब

2 Reviews

कई बार मनुष्य अपने शरीर की किसी विकृति या विशेषता का प्रयोग कुछ अद्भुत कर दिखाने के लिए कर लेता है १ इस प्रकार के प्रयोगों से लोगों कुछ ऐसा देखने को मिलाता हा जो उन्होंने पहले कभियो नहीं देखा होता ! चीन के जियान शहर के झांग योंग्यंग को जब पता चला की वह अपनी झीभ से अपनी नाक को छू सकते है तो वह अपनी इस विशिष्ठ शारीरिक योगता का प्रयोग अपनी झीभ से सुन्दर लेखन ( केलिग्राफी ) करने के लिए करने लगा !  अब वह झीभ को स्याही में डुबो कर सुन्दर सुन्दर चीनी शब्द लिखते है ! भारत में भी ऐसे लोगो की कमी नहीं है जो इससे भ बाद कर करतब दिखाते है ! पिछले  दिनों  एक टी वी चेनल पर भी अजब गजब करतबों पर आधारित एक कार्यक्रम चला था जिसमें भारतीय करतब बाजों ने लोगो को उनकी तारीफ करने पर मजबूर किया ! अजब गजब कारनामों से संसार से नाम कमाने वालों की कमीं नहीं है !

रविवार, जनवरी 10, 2010

आओ ऐसे झूला झूले

0 Reviews
झूला झूलने का अपना एक रोमांच होता है ! हर कोई इसे अनुभव करना चाहता है! लेकिन 2007 में न्यूयार्क अमेरिका के रिचर्ड रोद्रिगुएज ने जिस तरह इस रोमांच को अनुभव किया उसे कोई और अनुभव नहीं करना चाहेगा ! इस 48 वर्षीय रोलर कोस्टर ने 17 दिनों तक एक बड़े झूले पर बिताएं ! उन्होंने यह कारनामा उत्तरी इंग्लेंड के ब्लेकपुल पलैजर बीच पर कर दिखाया था ! वह प्रत्येक एक घंट बाद 5 मिनट का विराम लेता था ! रोलर कोस्टर पर ही खाते पिटे और सोते थे ! इस तरह रिचर्ड ने 8 हज़ार चकर पुरे किये जो 10 हज़ार 1 सौ 40 किलोमीटर बनता था ! ये दुरी ब्लेकपुल से उसके गृह नगर की दुरी के बराबर थी !
 
ब्लोगवाणी ! INDIBLOGGER ! BLOGCATALOG ! हिंदी लोक ! NetworkedBlogs ! हिमधारा ! ऐसी वाणी बोलिए ! ब्लोगर्स ट्रिक्स !

© : आधारशिला ! THEME: Revolution Two Church theme BY : Brian Gardner Blog Skins ! POWERED BY : blogger