शनिवार, जनवरी 09, 2010
नृत्य शेलियाँ
नृत्य के क्षेत्र में विभिन्न देशों में अलग अलग नृत्य शेलियाँ और नृत्य रूपक प्रसिद्ध है ! इनमें से कुछ तो बहुत ही अद्भुत है जिनमें चीन और जापान के ड्रेगन नृत्य है १ इसी प्रकार की एक अद्भुत शेली का नृत्य रोमानिया के सर्कस में शारीरिक कलाबाजियां दिखाने वाले लोआन बेनिआमिन ओप्रिया भी करते है ! वे एक प्लास्टिक की ट्यूब में छुप कर विभिन्न तरह की आकृतियों आयर नृत्य का प्रदर्शन करते है ! अपनी एक सहयिका की मदद से वे ओक्तोपस नृत्य भी दिखाते है इन्हें अपनी इस विशेष प्रकार की कलाबाज़ी में निपुणता हासिल है !
गुरुवार, दिसंबर 31, 2009
बुधवार, दिसंबर 30, 2009
किंकरी देवी की पुण्य तिथि
हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की प्रणेता किंकरी देवी की आज पुण्य तिथि है ! प्रदेश के सिरमौर जिला के दूर दराज़ गाँव घान्टो संगडाह में चार जुलाई उनीस सौ चालीस को जन्मी किंकरी देवी ने सिरमौर जिले गिरिपार क्षेत्र के खदानों में अवैज्ञानिक और अवैध ढंग से हो रही के विरुद्ध आवाज़ उठा कर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया ! 1985 में महिलाओं और स्याम सेवी सस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई आरंभ की और आखिरी साँस तक इसे जारी रखा ! किंकरी देवी का जीवन घोर आभाव और गरीबी में बीता ! विरोध प्रदर्शन भूख हड़ताल ज्ञापनों के माधयम से किंकरी देवी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को तो जागरूक किया ही साथ ही खनन माफियाओं को खुली चुनोती दी ! 1987 में दायर जनहित याचिका पर दिसम्बर 1991 में न्यायालय ने पक्ष में फैसला सुनाया था और 60 के लगभग खाने बंद हुई थी ! इस लड़ाई के खर्च के दौरान किंकरी देवी को ओना मंगलसूत्र तक बेचना पड़ा था ! 1998 में चीन के बीजिग में पांचवे विश्व महिला समेलन का सुभारम्भ करने वाली किंकरी देवी को 2001 में प्रधानमंत्री द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रिय पुरस्कार और रानी झाँसी उपाधि से समान्नित भी किया गया ! दिसम्बर 2007 में गंभीर बीमार होने पर किंकरी देवी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगड़ में भर्ती करवाया गया जहाँ उनका 30 दिसम्बर 2007 को निधन हो गया !
मित्रों के साथ साँझा करें
मित्रों के साथ साँझा करें
सोमवार, दिसंबर 28, 2009
मधुर नेगी को हिमोत्कर्ष सम्मान
उत्तरी भारत की अग्रणी स्यंसेवी सस्था हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद् ऊना हिमाचल प्रदेश ने मधुर नेगी के अदम्य साहस को देखते हुए विजय अवतार सिंह स्मारक अद्वितीय साहसिक पुरस्कार देने की घोषणा की है ! मधुर नेगी के अदम्य साहस पर इसी ब्लॉग में 21 नवम्बर 2009 को लेख लिखा था ! हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद् प्रतिवर्ष समाज में श्रेष्ठ काम करने वाले व्यक्तिओं को उनकी सेवाओं के लिए समान्नित करती है इस वर्ष इन पुरस्कारों की विशेषता यह है की लोक सभा की अध्यक्ष सुश्री मीरा कुमार को संतोष कँवर समारक उत्कृष्ट महिला पुरस्कार ने नवाज़ा जा रहा है ! इन सम्मान पाने वालो में पत्रकार शिक्षक लेखक और समाज सेवी है ! परिषद् का 35 वां सम्मान समारोह 4 फरवरी 2010 को ऊना में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल चयनित लोगों को पुरस्कार प्रदान करेगे! सभी को हमारी अनेकानेक बधाई !
मित्रों के साथ साँझा करें
मित्रों के साथ साँझा करें
सदस्यता लें
संदेश (Atom)











